Lucknow News: शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लैंडिंग देख परिजनों ने लहराया तिरंगा, सीएम योगी से की मुलाकात

Lucknow News: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। लैंडिग देखने शुभांशु के माता-पिता, बहन, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र कानपुर रोड़ स्थित सीएमएस स्कूल पहुंचे थे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 Jun 2025 8:02 PM IST (Updated on: 26 Jun 2025 8:05 PM IST)
Shubhanshu Shukla landing
X

Shubhanshu Shukla landing (Photo: Newstrack) 

Lucknow News: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 34 मिनट पर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर स्थित आईएसएस से सफलतापूर्वक जुड़ गया। यह लैंडिग देखने शुभांशु के माता-पिता, बहन, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र कानपुर रोड़ स्थित सीएमएस स्कूल पहुंचे थे। जब शुभांशु का यान आईएसएस से जुड़ा, तो पूरे ऑडिटोरियम में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।

कहानी बच्चों को सफलता के लिए विश्वास दिलाती

इस अवसर पर सीएमएस की प्रबंधक गीता गांधी किंगडन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कि सितारों ने हमारे ही एक सदस्य को गले लगाया है। शुभांशु की कहानी बच्चों को विश्वास दिलाती है कि यदि आपकी जड़ें मजबूत हैं, तो आपके पंख आपको अंतरिक्ष तक पहुंचा सकते हैं। संस्थापिका और निदेशिका डॉ भारती गांधी ने कहा कि सीएमएस की कक्षाओं से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन तक की शुभांशु की यात्रा पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

विज्ञान और तकनीक की दृष्टि से महत्वपूर्ण

एक समय लखनऊ की कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र, आज वैश्विक वैज्ञानिक मिशन का हिस्सा बन चुका है। यह उपलब्धि न केवल विज्ञान और तकनीक की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, ऑडिटोरियम में उपस्थित हर छात्र की निगाहें आसमान की ओर थीं, जहां अब उनका ‘कोई अपना’ मानवता के उज्जवल भविष्य की दिशा में अग्रसर है।

यह अंतरिक्ष मिशन 14 दिनों तक चलेगा

इस महत्वपूर्ण मिशन एक्सिओम-4 में शुभांशु शुक्ला के साथ नासा की वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री डॉ. पेगी व्हिट्सन, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा जिसमें शून्य गुरुत्वाकर्षण में मानव शरीर विज्ञान, सेलुलर जीवविज्ञान, अंतरिक्ष पोषण और बीज अंकुरण जैसे वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे। ये प्रयोग भविष्य की लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व और उत्साह

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश भर में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में गुरुवार को शुभांशु शुक्ला के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभांशु की माता श्रीमती आशा शुक्ला, पिता श्री शंभू दयाल शुक्ला, बहन सुश्री शुचि मिश्रा और भतीजे वैश्विक मिश्रा इस अवसर पर उपस्थित थे।

बेटा अंतरिक्ष में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला की सफलता को देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षण न केवल लखनऊ नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है कि यहां का एक बेटा आज अंतरिक्ष में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि शुभांशु की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!