TRENDING TAGS :
Shamli News: यमुना से सटे एक दर्जन से ज़्यादा गांव पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जल स्तर चेतावनी बिंदु पर
Shamli News: सोमवार सुबह तक नदी का जल स्तर इसी स्तर पर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है और नदी का पानी इस ओर तेजी से बढ़ रहा है।
यमुना से सटे एक दर्जन से ज़्यादा गांव पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा (photo: social media )
Shamli News: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही भीषण बारिश के चलते यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कैराना क्षेत्र से गुजर रही यमुना नदी का जल स्तर चेतावनी बिंदु तक पहुँच चुका है। जहाँ यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर निर्धारित है, वहीं सोमवार सुबह तक नदी का जल स्तर इसी स्तर पर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है और नदी का पानी इस ओर तेजी से बढ़ रहा है।
दरअसल आपको बता दे मामला जनपद शामली के कैराना यमुना नदी का है यमुना नदी में पानी बढ़ने का सीधा असर आसपास के गांवों और किसानों की जमीनों पर पड़ना शुरू हो गया है। नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण कई जगहों पर कटान होने लगा है। खेतों की मिट्टी बहने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुँच रहा है। ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। नदी किनारे बसे एक दर्जन से ज्यादा गाँवों में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि अगर पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
यमुना नदी में लगभग 1 लाख 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
गौरतलब है कि एक दिन पहले हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगभग 1 लाख 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से छोड़ा गया पानी अब कैराना क्षेत्र में पहुँचने लगा है, जिसके कारण शामली जिले के यमुना से सटे गाँवों में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ खंड और राजस्व विभाग के अधिकारी नदी की स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। जिस तरह से पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, उससे साफ है कि आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे जाने से मना किया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।
किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत से बोई गई फसलें पानी और कटान की वजह से बर्बाद हो रही हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों के लोग अपने घरों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। कुल मिलाकर, यमुना का उफान कैराना क्षेत्र में बड़ा खतरा बनकर मंडरा रहा है। अगर बारिश का दौर जारी रहा और बैराज से और पानी छोड़ा गया, तो बाढ़ की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!