Shravasti News: श्रावस्ती में ‘विकसित भारत 2047’ पर विचार गोष्ठी, नागरिक भागीदारी पर जोर

Shravasti News: कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार तिवारी एवं डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की।

Radheshyam Mishra
Published on: 11 Sept 2025 6:38 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती में ‘विकसित भारत 2047’ पर विचार गोष्ठी, नागरिक भागीदारी पर जोर
X

श्रावस्ती में ‘विकसित भारत 2047’ पर विचार गोष्ठी  (photo: social media )

Shravasti News: शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में दूरदर्शी पहल "समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047" के तहत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के मद्देनज़र समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति के मिशन पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार तिवारी एवं डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से की। गोष्ठी में विभिन्न विभागों व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए। जनपद में विभिन्न समूहों के साथ चर्चा में आए प्रमुख सुझावों पर संक्षिप्त टिप्पणी/नोट नियोजन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।

मालूम हो कि चयनित प्रबुद्धजनों की लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन/उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के उपरांत आवंटित जनपदों में दो दिवसीय प्रवास कर "समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047" अभियान की जन-जागरूकता के लिए विभिन्न लक्षित समूहों (छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया, आम जनमानस इत्यादि) के साथ विगत 8 वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के संबंध में अवगत कराते हुए राज्य के विकास हेतु रोडमैप पर चर्चा की जाएगी तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया जाएगा।

हर वर्ग को योजनाओं के दायरे में लाने का संकल्प

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार का विजन समावेशी है और समाज के हर वर्ग को योजनाओं के दायरे में लाने का संकल्प है। यह अभियान केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि 2047 तक पूरे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखता है। जब भारत विकसित होगा तो विश्वगुरु बनेगा और इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की भूमिका निर्णायक होगी।

इस दौरान देवीपाटन मंडल के आयुक्त ने कहा कि विजन डॉक्युमेंट के निर्माण की दिशा में "समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047" प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के नागरिकों को राज्य के विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुए गर्व की भावना को विकसित करना है। इस संकल्प की प्राप्ति में प्रदेश के प्रबुद्धजनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। उनके द्वारा अर्जित विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों की व्यवहारिक समझ एवं अनुभव तथा प्रशासनिक दक्षता प्रदेश की विकास रणनीति के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।


वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि "समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047" की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्युमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्युमेंट तीन थीम–अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर–कृषि एवं संबद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!