TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: बारात रोककर सिरफिरे युवक ने दुल्हे पर बोला हमला, नुकीली टहनी से गले पर किया वार, मचा हड़कंप
Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी रविंद्र खरवार 23 वर्ष पुत्र स्व. राजनाथ की शादी ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई ग्राम पंचायत अंतर्गत कनुहार टोला निवासी इंदर शाह की बेटी से तय हुई थी।
sonbhadra news
Sonbhadra News: जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा जंगल स्थित छुइयामाटी घाटी में रविवार की रात एक सिरफिरे युवक ने बारात रोककर दुल्हे पर हमला कर दिया। लकड़ी की नुकीली टहनी से दुल्हे के गले पर वार करने से अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद जहां आरोपी भाग निकला। वहीं, दुल्हे को चोपन सीएचसी लाकर उपचार कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दुल्हे, को शादी के लिए ले जाया गया। सोमवार को जैसे ही यह मामला सामने आया, हडकंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के साथ ही, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर, हुए वाकए की जानकारी ली और घायल की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोपहर बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सड़क पर पत्थर रख रोकी बारात और अचानक दुल्हे पर बोल दिया हमला
बताते हैं कि चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी रविंद्र खरवार 23 वर्ष पुत्र स्व. राजनाथ की शादी ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई ग्राम पंचायत अंतर्गत कनुहार टोला निवासी इंदर शाह की बेटी से तय हुई थी। रविवार यानी 11 मई को बारात जानी थी। इसी क्रम में रविवार की रात जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा जंगल से होते हुए रविंदर बारात लेकर जा रहा था। दुल्हे की गाड़ी सबसे आगे थी। बताया जा रहा है कि बारात जैसे ही जंगल स्थित छुइया माटी घाटी पहुंची तो रोड पर पत्थर रखे हुए मिले। यह देख चालक ने गाड़ी रोक दी। बताते हैं कि जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी, वैसे ही घात लगाकर बैठा एक युवक अचानक से सामने आया और पेड़ की नुकीली टहनी से दुल्हे के गले पर वार कर दिया। इससे जहां दुल्हा घायल हो गया। वहीं अचानक वार से बारातियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दुल्हे को वापस चोपन सीएचसी ले आया गया।
घटना को लेकर पुलिस महकमे में देर तक रही हड़कंप की स्थिति
घटना के चलते कई बाराती भी रास्ते से ही वापस हो लिए। उधर, घरात पक्ष में इसकी खबर पहुंची तो हड़कंप मच गया। देर रात दुल्हे का उपचार चोपन सीएचसी में किया गया। कुछ देर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सुबह होने पर दुल्हे को शादी के लिए ले जाया गया। उधर, सोमवार को जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस महकमे को मिली हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक जुगैल के साथ ही क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घरात पक्ष से भी मिलकर जरूरी जानकारी ली गई। ग्रामीणों के जरिए मिली जानकारी के आधार पर, परसोई ग्राम पंचायत के ही रहने वाले हरि प्रसाद खरवार पुत्र लल्लन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी रोकवाना चाहता था शादी
बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बात को लेकर इस शादी से खफा था। वह इस शादी को रोकवाना चाहता था। शादी रोकवाने में कामयाब नहीं हो पाया था, उसने हमले के लिए जुगैल थाना क्षेत्र की ऐसी जगह का चुना जहां, से गाड़ियों को किसी दूसरी तरफ निकलने का रास्ता नहीं था। इसके लिए उसने प्लानिंग भी अच्छी खासी की रखी थी। जैसे ही उसे बारात के नजदीक पहुंचने की खबर मिली, उसने छुइयामाटी घाटी के सिंगल लेन वाले रास्ते पर पत्थर रख दिए। रास्ते पर पत्थर पड़ा देख जैसे ही चालक ने दुल्हे की कार रोकी। झाड़ियों से निकलकर उसने अचानक हमला बोल दिया। जब तक दूसरे बाराती कुछ समझ पाते, तब तक वह नुकीली टहनी से दुल्हे गले पर वार करने के बाद, जंगल की तरफ भाग निकला।
आरोपी कर लिया गया है गिरफ्तार, दुल्हे की हालत ठीकः सीओ
सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि दुल्हे को ज्यादा चोट नहीं आई थी। चोपन सीएचसी में मलहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुगैल पुलिस प्रकरण में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge