TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: अनिल हत्याकांड: दोस्तों ने अधेड़ की हत्या कर दफनाया था शव, तीन दिन बाद हुई वारदात की जानकारी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत अतर्गत पलसो टोले में अधेड़ की हत्या कर दफनाए गए शव का सच सामने आ गया है। दो दोस्तों ने ही लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या की थी।
Anil murder case update Friends murdered man and buried his body accused arrested (Photo: Social Media)
Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत अतर्गत पलसो टोले में अधेड़ की हत्या कर दफनाए गए शव का सच सामने आ गया है। दो दोस्तों ने ही लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या की थी। किसी को वारदात की जानकारी न मिलने पाए, इसलिए शव को झाड़ियों के बीच कब्र खोदकर दफना दिया था। तीन दिन बाद जब इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तब जाकर हत्या कर शव दफनाए जाने के वारदात का खुलासा हुआ। मृतक के भाई की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। किस बात को लेकर कत्ल किया गया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि रविवार की रात ओबरा निवासी 50 वर्षीय अनिल शुक्ला पुत्र स्व. एसपी शुक्ला का शव पनारी ग्राम पंचायत के पलसो टोले में हत्या कर दफनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। एसडीएम ओबरा विवेक सिंह की मौजूदगी में देर रात पुलिस ने दफन किए गए शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों और परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई थी। वहीं, वारदात के पीछे, मृतक के दो दोस्तों पर ही शक जताया जा रहा था।
इस तरह की गई वारदात और ऐसे किया गया दफन
रविवार को पुलिस की छानबीन आगे बढ़ी तो काफी कुछ तस्वीरें साफ हो गई। वहीं, परिवार वालों की तरफ से दी गई तहरीर में मृतक के दो दोस्तों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। बताया गया कि अनिल नशे का लती था। इस लत का फायदा उठाकर उसके दो दोस्त संजय जायसवाल पुत्र स्व. कैलाश नाथ जायसवाल निवासी और बालगोविंद प्रजापति पुत्र संतलाल प्रजापति निवासी ओबरा गत एक मई यानी बृहस्पतिवार को, उसे शराब पिलाने के बहाने लेकर, पनारी ग्राम पंचायत के पलसो टोला पहुंचे। यहां बालगोविंद प्रजापति की जमीन पर बने मकान में छककर शराब पी गई।
शराब पीने के दौरान हुआ विवाद और लाठी से पीटकर ली गई जान
दावा किया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान अनिल और संजय में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पहले अनिल ने वार किया। इसके बाद संजय ने लाठी से सिर पर तेजी से वार कर दिया गया। जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात की किसी को जानकारी न होने पाए, इसके लिए दोनों ने, पास के जंगलनुमा इलाके में कब्र बनाई और उसी में दफन कर दिया। किसी तरह इस बात की जानकारी, शनिवार की शाम ग्रामीणों को हो गई। ग्रामीणों ने वाकए से प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव को दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी की पड़ताल
इस वारदात की सूचना से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, एएसपी कालू सिंह, सीओ हर्ष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। लैब परीक्षण के लिए कई नमूने उठाए। पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार शुक्ला ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई अनिल शुक्ला की हत्या उसके दोस्त संजय जायसवाल और बाल गोविंद प्रजापति ने की और दोनों ने हत्या के बाद शव को दफना दिया था। तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 105 और 238 के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिनसे पूछताछ जारी है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge