TRENDING TAGS :
Sonbhadra: रिश्ते शर्मसारः मौसेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, दबोचा गया आरोपी, भतीजी से रेप की भी सामने आई वारदात
Sonbhadra: पुलिस के मुताबिक 09 जून 2025 को एक महिला ने रामपुर बरकोनिया थाने पर आकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके बहन की 13 वर्षीय पुत्री उसके घर आई थी।
sonbhadra news
Sonbhadra News: जिले में 24 घंटे के भीतर रिश्ते को शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आए। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में जहां मौसेरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, म्योरपुर थाना क्षेत्र में भतीजी से लगातार तीन माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म को लेकर दी गई तहरीर पर, रिश्ते में फूफा लगने वाले आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक 09 जून 2025 को एक महिला ने रामपुर बरकोनिया थाने पर आकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके बहन की 13 वर्षीय पुत्री उसके घर आई थी। गोविंद पुत्र राजबली निवासी युवक सात जून की रात डेढ़ बजे के करीब उसके कमरे में घुसा और उसे खिंचकर, बाहर खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। पीड़िता के शोर मचाने पर उनकी नींद खुल गई। मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी भाग रहा था। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर धारा 65(1)/62, 76 बीएनएस और 4(2)/1 तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए, मंगलवार को दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
भूख लगने की बात कहकर घर में घुसा युवक
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके चाची के बहन की 13 वर्षीय पुत्री इन दिनों चाची के घर ही रह रही थी। चाची का घर होने के कारण उसका भी वहां अक्सर आना-जाना बना रहता था। सात जून 2025 की रात लगभग डेढ़ बजे भूख लगने के बात कहते हुए खाना मांगने के बहाने पीड़िता के पास पहुंचा। वहां पहुंचने पर, उसका हाथ पकड़कर, एक हाथ से मुंह दबाकर आंगन से होते हुए घर के पीछे उड़द की खेत में ले गया। वहां वह उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था तभी आवाज सुनकर उसकी चाची वहां आ गई। यह देख वह, वहां से फरार हो गया।
फूफा ने मिठाई खिलाने के बहाने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
दूसरी घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गत 25 मार्च को एक किशोरी अपने घर पर अकेली थी। उसके मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके पिता बाजार में सब्जी बेचने के लिए गए हुए थे। देर शाम सात बजे के करीब रिश्ते में चचेरा फूफा लगने बाला एक युवक उसके यहां पहुंचा और मिठाई खिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की किसी को जानकारी देने पर उसके पिता के हत्या की धमकी देते हुए, लगभग तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला जारी रहा।
हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को हुई घटना की जानकारी
लगातार दुष्कर्म के चलते पीड़िता की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। पहले तो परिवार वालों ने इसे सामान्य मामला समझा लेकिन जब उसे पेटदर्द के साथ ही रक्तस्राव शुरू हो गया तो उसे लेकर भागते हुए लेकर म्योरपुर सीएचसी पहंचे। उपचार के दौरान पीड़िता ने पूरी आपबीती परिवार वालों को बताया। हालत ज्यादा खराब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को इस मामले की जानकारी म्योरपुर पुलिस को दी गई। सोमवार को पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


