बाप रे बाप! Pakistan में रंगीन बादल, डर से सहम गये लोग; मिसाइल से लेकर यूएफओ तक की उड़ी अफवाह

Pakistan News: क्वेटा में सूर्योदय से पहले जब लोग फज्र की नमाज अता करने के लिए लोग उठे, तो उन्होंने आसमान में सतरंगी चक्र जैसी संरचना देखी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 Oct 2025 2:31 PM IST
Colourful Clouds in Pakistan
X

Colourful Clouds in Pakistan

Pakistan News: बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह उस समय लोग सहम गये। जब आसमान में चारों तरफ रंगीन लैंस के आकार के बादल मंडराने लगे। सूर्य उदय होने के ठीक पहले आसमान में इस अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना को देख लोग दंग रह गये। लोगों के बीच यह अफवाह फैलने लगी कि ये रंगीन लैंस जैसे आकार मिसाइल या यूएफओ हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इलाके में नजर आए रंगीले बादलों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। हालांकि मौसम विभाग ने इसे दुर्लभ प्राकृति घटना करार दिया है।

आसमान में दिखा सतरंगी चक्र

क्वेटा में सूर्योदय से पहले जब लोग फज्र की नमाज अता करने के लिए लोग उठे, तो उन्होंने आसमान में सतरंगी चक्र जैसी संरचना देखी। कोह-ए-मुरदार पर्वत के ऊपर बने लाल, पीले, नारंगी और हरे रंग की रंगोली जैसी संरचना दिखायी दे रही थी जोकि काफी चमकीली भी थी। यह अद्भुत दृश्य लगभग 20 मिनट तक आसमान में नजर आया। जिसे देख लोग हैरान रह गये। क्वेटा के साथ ही नुश्की और दलबंदिन इलाके में भी यह दुर्लभ नजारा दिखायी दिया।

लोगों में फैली अफवाह

आसमान में नजर आए सतरंगी चक्र को लोगों ने यूएफओ समझ लिया। लेंटिकुलर बादल आकार में यूएफओ जैसे नजर आ रहे थे। ऐसे लोग में यूएफओ को लेकर भ्रांति पैदा हो गयी। वहीं कुछ लोग इसे मिसालइ परीक्षण भी समझ रहे थे।

मौसम विभाग ने कहाः प्राकृतिक घटना

आसमान में दिखायी दिये रंगीन आसमान को लेकर लोगों की शंका को मौसम विभाग ने दूर किया। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया कि यह दुर्लभ लेंटिकुलर बादल निर्माण था। पूर्वी पर्वतों पर नम हवाओं के कारण यह अद्भुत नजारा दिखायी दिया। यह बादल पर्वतों के नीचे साइड पर बनते हैं और सूर्य की किरणों के पड़ते ही सतरंगी नजर आने लगते हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!