TRENDING TAGS :
रूस में भू-डोल! एक घंटे में पांच बार कांपी धरती, दहशत में लोग, सुनामी का अलर्ट
Earthquake in Russia: एक घंटे के अंदर पांच बार रूस की धरती कांप गयी। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत मच गयी। वहीं धरती के कांपने के बाद अब रूस में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
Earthquake in Russia
Earthquake in Russia: रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में उस समय दहशत मच गयी। जब एक घंटे के अंदर पांच बार रूस की धरती कांप गयी। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत मच गयी। वहीं धरती के कांपने के बाद अब रूस में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.6, 6.7 और 7.4 मांपी गयी। सबसे तेज भूकंप जोकि रिएक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता का आया। इसने लोगों को अंदर तक डरा कर रख दिया।
जर्मन रीसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (जीएफजेड) के मुताबिक रूस के कामचटका क्षेत्र में पूर्वी तट के पास रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 6.2 मांपी गयी। इस झटके के कुछ देर बार फिर धरती कांप गयी। इस बार 6.6 तीव्रता का भूकंप आया।
वहीं सबसे तेज भूकंप 7.4 की तीव्रता का महसूस किया गया गया। इसके बाद दो बार और धरती थर्रायी। हालांकि भूकंप से किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटकों के चलते समुद्र में सुनामी का खतरा तेज हो गया है। इसके चलते अमेरिका के हवाई द्वीप पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है।
रूस के सबसे बड़े भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के 144 किमी पूर्व में 20 किमी की गहराई में था। पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर की आबादी लगभग 1,80,000 है। यहां के नजदीकी इलाके में रविवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसके साथ ही तीन और बार धरती कांपी। हालांकि भूकंप के इन सभी झटकों से किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।
साल 1952 में मची थी तबाही
उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर 1952 में रूस के कामचटका में भूकंप ने तबाही मचा दी थी। 1952 में रूस में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद हवाई समेत आसपास की इलाके में भयंकर सुनामी के चलते हाहाकार मच गया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!