×

यूक्रेन के ड्रोन हमले ने उड़ाई पुतिन की नींद! रूस की परमाणु पलटवार की चेतावनी से दुनिया दहली

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन की जंग ने एक नया खतरनाक मोड़ ले लिया।

Gausiya Bano
Published on: 20 July 2025 4:32 PM IST (Updated on: 20 July 2025 6:08 PM IST)
Ukraine Russia Nuclear Attack
X

Ukraine Russia Nuclear Attack

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रही। अब यह और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। 20 जुलाई को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को सहित कई शहरों को ड्रोन अटैक किया। इन हमलों की जवह से मॉस्को की हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं और पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई।

सिर्फ मॉस्को पर 19 कामिकेज ड्रोन से हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने मॉस्को में 19 कामिकेज ड्रोन से अटैक किया। इनमें से कई ड्रोन ऊंची इमारतों से टकरा गए, जिससे इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा। वहीं यूक्रेन ने कुल 93 ड्रोन रूस के अलग-अलग इलाकों में दागे। इसी के साथ रूस के जेलेनोग्राद शहर के लोगों ने देर रात जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। यह क्षेत्र मॉस्को के पास स्थित है। धमाकों की वजह से कई घरों में खिड़कियां टूट गईं और लोग दहशत में हैं।

रूस करेगा भयंकर पलटवार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 93 में से 93 ड्रोन मार गिराए। वहीं कुछ रूसी मीडिया चैनलों ने यह संख्या बढ़ाकर 142 ड्रोन तक बताई, जिनमें से 27 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में मार गिराए गए।

यूक्रेन के इन हमलों से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में आक्रोश है। खबरों के अनुसार, अब रूस 2000 ड्रोन से यूक्रेन पर जवाबी हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह युद्ध अब और अधिक आक्रामक रूप ले सकता है।

मॉस्को के चार एयरपोर्ट प्रभावित

रूस की एविएशन एजेंसी रोसावियात्सिया के अनुसार, ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के चार प्रमुख एयरपोर्ट- शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो और ज़ुकोवस्की प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा कारणों से 134 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। ड्रोन हमलों की इस घटना से रूस-यूक्रेन युद्ध एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!