1 दिन में कितनी Cigarette पी सकते हैं! कितने दिन में छूटेगी लत? AIIMS के डॉ ने किया खुलासा

How to Quit Smoking: कितनी सिगरेट पी जाए कि ये नुकसान ना पहुंचाएं और इसकी लत को कैसे रोका जाए।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 July 2025 2:31 PM IST
How to Quit Smoking
X

How to Quit Smoking

How to Quit Smoking: आजकल आपने कई बार लोगों से सुना होगा... यार स्ट्रेस हो रहा, चलो cigarette पीते हैं! आज ये आदत युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है... कि यही आदत कब ज़िन्दगी कि बुरी लत बन जाएगी और आपको पता ही नहीं चलेगा।

आज Smoking सबसे ज्यादा ट्रेंड में...

आज लोगों के बीच Smoking जमकर ट्रेंड कर रहा है। आज का हर युवा Smoking खुलकर कर रहा है। आज कई लोग स्मोकिंग स्टाइल मारने के लिए कर रहे हैं तो, कई दोस्तों के साथ ग्रुप में एक- दो कश मारते मारते इसके आदी बनते जा रहे है। कोई कहता है इसे पीने से माइंड रिलैक्स हो जाता है तो कुछ लोग खुद को कूल दिखाने के लिए इसको पीते हैं। इसी तरह धीरे-धीरे ये आदत आपकी लत बन जाती है और फिर इसे छोड़ पाना ज़िन्दगी का सबसे मुश्किल काम बन जाता है।

और आपको जानकर हैरानी होगी कि cigarette के पैकेट पर लिखी मौत के बाद भी लोग इसके आदी बनते जा रहे हैं। इसके पीने से होने वाले नुकसान जानने के बाद भी लोग इसको पीने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।

Smoking लत इतनी ख़राब होती है कि आप खुद को पीने से इसको रोक नहीं पाते हैं। ये जानते हुए भी कि ये धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचा रही है। कई बार लोग इसको छोड़ने का प्रयास करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं। लेकिन कई लोग सिगरेट की लत को छोड़ने के लिए इसे कम पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन मात्र 5 से 10 प्रतिशत लोग ही इस बुरी आदत को छोड़ पाते हैं।

इसी बीच कई बार मन में ये सवाल ये भी आता होगा कि आखिर एक दिन में कितनी सिगरेट पी जाए कि ये नुकसान ना पहुंचाएं और इसकी लत को कैसे रोका जाए। इन्हीं कुछ गंभीर सवालों का जवाब AIIMS के डॉक्टर Sunil Kumar ने दिया है।


एक दिन में कितनी सिगरेट पी सकते हैं

AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, दिन भर में कितनी भी सिगरेट पीना ठीक नहीं है। चाहे एक सिगरेट हो या दो सिगरेट हो क्योंकि स्मोकिंग हॉर्मफुल है। सिगरेट पीने के कई नुकसान हैं आप चाहें एक पिएं या दो। डॉक्टर का स्पष्ट रूप से कहना है कि जो लोग स्मोक करते हैं उनको कैंसर होने के रिस्क अधिक होता है। जो लोग ज्यादा स्मोक करते हैं उनमें ज्यादा रिस्क होता है। वहीं जो लोग कम पी रहे हैं उनका भी रिस्क कम नहीं हैं। यदि आप स्मोकिंग कर रहे हैं फिर वो कम हो या अधिक लेकिन... आपको कैंसर होने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

सिगरेट पीने की लत कितने दिन में छूट सकती है ?

AIIMS के डॉक्टर सुनील कुमार के मुताबिक, सिगरेट की लत छोड़ने के लिए आप एक प्रोफेशनल हेल्प ले रहे हैं। उनका कहना है कि स्मोकिंग छोड़ने का प्रोसेस एक स्लो प्रोसेस होता है जिसका अलग-अलग वक़्त लोगों को लगता है। किसी को हफ्ते, किसी को महीने और किसी को सालभर लग जाता है। इसकी लत को छुड़ाने के लिए इसके अल्टरनेटिव दिए जा सकते हैं ताकि बॉडी पर अधिक इफेक्ट ना पड़े और फिर इसके अल्टरनेटिव्स को भी बंद कर दिया जाता है।

इसके साथ ही आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव भी करने पड़ेंगे जैसे कि डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, ब्रोकोली, धनिया, गाजर, अंगूर, आम, तरबूज, पनीर, आदि जैसी चीजें सिगरेट के स्वाद को खराब करते हैं। इन चीजों के निरंतर सेवन से आपका धूम्रपान से मन हटना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में बदलाव कर ऐसी चीजों की सहयोग से भी धूम्रपान की गलत आदत छोड़ सकते हैं।

1 / 10
Your Score0/ 10
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!