शरीर में छिपा है ‘दूसरा दिल’! जानिए कहां धड़कता है और क्यों है इतना खास

Second Heart in Human: इंसान के शरीर में एक दिल होता है, पैरों की काफ मसल्स को 'दूसरा दिल' कहते हैं, जो खून को ऊपर पंप करने में मदद करती हैं।

Akriti Pandey
Published on: 17 Oct 2025 7:30 AM IST
Second Heart in Human, calf muscles functions
X

Second Heart in Human

Second Heart in Human: बचपन से हमें सिखाया गया है कि हमारे शरीर में एक दिल (Heart) होता है, जो शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जब तक यह धड़कता है, इंसान जिंदा रहता है और जैसे ही यह रुकता है, जीवन समाप्त हो जाता है। दिल का काम पूरे शरीर में खून पंप करना होता है, जिससे सभी अंगों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है—क्या इंसान के शरीर में दो दिल होते हैं? यह सवाल सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई दिलचस्प और वैज्ञानिक है।

इंसान के कितने दिल होते हैं?

इंसान के शरीर में केवल एक असली दिल होता है, जो हमारे सीने के बाईं ओर स्थित होता है। यह एक मजबूत मांसपेशी की तरह होता है जो दिनभर बिना रुके काम करता है। औसतन एक सामान्य दिल दिन में करीब 1 लाख बार धड़कता है और लगभग 7000 से 8000 लीटर खून पंप करता है। यह खून ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पूरे शरीर में पहुंचाता है और शरीर से विषैले पदार्थों को हटाने में मदद करता है। दिल के बिना शरीर का कोई भी अंग काम नहीं कर सकता।

दूसरा दिल" क्या है?

जब लोग कहते हैं कि इंसान के शरीर में "दूसरा दिल" होता है, तो वे असल में किसी दूसरे हार्ट जैसी संरचना की बात नहीं कर रहे होते। यह एक प्रतीकात्मक उपमा है, जो शरीर के एक खास हिस्से को दी जाती है। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमारे पैरों की काफ मसल्स (Calf Muscles) को "सेकंड हार्ट" यानी दूसरा दिल कहा जाता है। काफ मसल्स हमारे पैरों के निचले हिस्से, यानी पिंडलियों में होती हैं। इन मसल्स का काम चलने या दौड़ने के दौरान खून को पैरों से ऊपर दिल की ओर धकेलना होता है। ये मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और नसों के माध्यम से खून को ऊपर की ओर पंप करती हैं—ठीक वैसे ही जैसे दिल करता है। यही कारण है कि इन्हें सेकंड हार्ट की उपमा दी जाती है।

क्यों जरूरी है "दूसरा दिल" स्वस्थ रखना?

जब हम लंबे समय तक एक ही पोजीशन में खड़े या बैठे रहते हैं, तो पैरों में खून जमा होने लगता है, जिससे सूजन, थकान, वैरिकोज वेन्स और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में काफ मसल्स की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है। यदि ये मांसपेशियां सक्रिय नहीं होतीं, तो शरीर में खून का संचार बिगड़ सकता है।

कैसे रखें काफ मसल्स को स्वस्थ?

  • रोजाना पैदल चलें या हल्की जॉगिंग करें।
  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • हर 30-45 मिनट में अपनी पोजीशन बदलें।
  • पैरों की स्ट्रेचिंग करें और ब्लड फ्लो को सक्रिय रखें।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!