TRENDING TAGS :
Thailand Combodia War: थाईलैंड-कंबोडिया में युद्ध के हालात, भारत ने कहा पर्यटक उधर न जाएं
Thailand Cambodia War Alert: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर पिछले दो दिनों से चल रही हिंसक झड़पों के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।
Thailand Cambodia War Alert India Said Tourists Should Not Go There
Thailand Cambodia War Alert: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर पिछले दो दिनों से चल रही हिंसक झड़पों के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं और अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मामला इतना उग्र हो गया है कि थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाय ने आमने सामने युद्ध की चेतावनी दे दी है।
इस बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी हुए लोगों इन देशों के सीमावर्ती इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
भारत की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर हालात खतरनाक बने हुए हैं। इन इलाकों में थाईलैंड के उबोन राचाथानी, सुरिन, सिसाकेत, बुरिराम, सा केओ, चंथाबुरी और त्रात जैसे सीमावर्ती प्रांत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों को जाने से बचने की सलाह दी गई है। जो भारतीय नागरिक पहले से इन क्षेत्रों में मौजूद हैं, वे थाईलैंड टूरिज्म अथॉरिटी और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में रहें और सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।
क्या है जमीनी स्थिति
थाईलैंड की सरकार के अनुसार, अब तक सीमा से सटे इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कई सीमावर्ती कस्बों में रात भर गोलीबारी होती रही। थाई सेना ने पर्यटक स्थलों के पास कई मार्गों और चेकपोस्टों को सील कर दिया है। थाईलैंड के आंतरिक मंत्री ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से लोगों को निकालने और सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।
दूसरी तरफ कंबोडिया ने कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं दिए हैं। लेकिन लोकल मीडिया में एक कंबोडियाई नागरिक की मौत की पुष्टि की गई है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया।
क्या कहना है कंबोडिया का
कम्बोडियाई रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह केवल आत्मरक्षा कर रहा है और थाई सेना की उकसाने वाली कार्रवाइयों का जवाब दे रहा है। कंबोडिया ने दावा किया है कि थाई सेना ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ जा कर क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया है। क्लस्टर बम वियतनाम युद्ध में इस्तेमाल किये गए थे तभी से इन पर बैन है।
टूरिज्म चौपट
थाईलैंड और कंबोडिया दोनों भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिने जाते हैं और जुलाई-अगस्त के महीनों में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक इन देशों में जाते हैं। दोनों देशों में संघर्ष का पर्यटन उद्योग पर सीधा असर पड़ रहा है और कई भारतीय टूर ऑपरेटरों ने यात्राएं रद्द करनी शुरू कर दी हैं। संघर्ष से पर्यटन उद्योग चौपट होने की आशंका है।
भारत सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन
थाईलैंड में भारतीय दूतावास: +66-2-2580300 ईमेल : [email protected]
कंबोडिया में भारतीय दूतावास: +855-23-210912, ईमेल: [email protected]
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!