Relationship News: अगर छोटे उम्र के व्यक्ति से हो जाए प्यार, तो इन बातों का रखें ध्यान

relationship News: शार्लोट ने इस बारे में खुद बताया है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कुछ करेंगी। शार्लोट का यह रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे सुकून भरा फैसला बन गया।

Ragini Sinha
Published on: 30 May 2025 5:47 PM IST
Dating Younger Man
X

Dating Younger Man (Social media)

Relationship News: प्यार कब और किससे होगा, ये कोई नहीं जानता। यह न तो समाज की रजामंदी मांगता है और न ही उम्र का हिसाब-किताब देखता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि एक महिला को खुद से बहुत छोटे पुरुष के साथ रिश्ते में नहीं आना चाहिए, लेकिन सच्चा प्यार इन सामाजिक नियमों से परे होता है। इसका उदाहरण ब्रिटेन की मशहूर फैशन एडिटर शार्लोट ऐन फिडलर ने बखूबी दे दिया है। दरअसल, उन्होंने शार्लोट ने ऐसे युवक से प्यार किया जो उनसे 25 साल छोटा है। शार्लोट ने इस बारे में खुद बताया है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कुछ करेंगी। शार्लोट का यह रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे सुकून भरा फैसला बन गया।

शार्लोट ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उनका लवर सिर्फ हैंडसम नहीं था, बल्कि उसके साथ उन्हें काफी अलग जुड़ाव भी महसूस हुआ। शार्लोट ने आगे बताया कि जब मैं उसके साथ होती हूं, तो मेरे मन का शोर शांत हो जाता है, लेकिन यह सफर आसान नहीं था। जब उन्हें पता चला कि उनके पति पिछले 6 सालों से किसी और महिला से संबंध में हैं, तो उनकी दुनिया बिखर गई। पति से अलग होने के बाद, उन्होंने खुद को फिर से खोजने की कोशिश की। उन्होंने डेटिंग साइट्स पर प्रोफाइल बनाई और कुछ पुरुषों से मुलाकात की, लेकिन सब कुछ बहुत औपचारिक और नीरास था।


उन्होंने आगे बताया कि एक दिन दोस्तों की सलाह पर उन्होंने अपने डेटिंग ऐप की उम्र सीमा को घटाया तभी उनके जीवन में सब कुछ बदल गया। जैसे ही उन्होंने छोटे उम्र के पुरुषों को मौका देना शुरू किया, जीवन में एक नई चमक आ गई। एक शानदार मुलाकात ने उन्हें फिर से जीने का अहसास कराया।हालांकि, इस रिश्ते को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं। कुछ पड़ोसियों ने आलोचना की, वहीं उनकी बड़ी बेटी, जो उनके नए पार्टनर से सिर्फ 10 साल छोटी है, शुरुआत में असहज हो गई, लेकिन उनकी छोटी बेटी को वो लड़का काफी पसंद आया।


शार्लोट ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए ये बता दिया है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। दूनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अपने से कम उम्र के लोगों को पसंद करते हैं, लेकिन समाज के डर से वह अपने प्यार का इजहार करने से कतराते हैं। इसका नतीजा यह रहता है कि वह जीवन भर उनके बारे में सोचते रहते हैं और किसी दूसरे इंसान को अपने करीब आने तक नहीं देते हैं।

छोटे उम्र के व्यक्ति से रिश्ता बनाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • प्राथमिकताएं मिलती हैं या नहीं: उम्र के फर्क से जीवन के लक्ष्य और सोच अलग हो सकते हैं। एक साथी स्थिरता चाहता हो और दूसरा अभी जीवन को तलाश रहा हो। इसलिए रिश्ते में आने से पहले यह समझना जरूरी है कि आप दोनों क्या चाहते हैं।
  • एनर्जी और जीवनशैली का संतुलन: युवा साथी ज्यादा सक्रिय हो सकता है, जबकि आप शांति पसंद करते हों। दोनों को एक-दूसरे की ऊर्जा और रुचियों का सम्मान करना चाहिए।
  • उम्मीदें और बातचीत: उम्र का अंतर जीवन अनुभवों और सोच को प्रभावित करता है। स्पष्ट और खुले संवाद से ही गलतफहमियों से बचा जा सकता है और रिश्ता मजबूत बनता है।

प्यार कभी भी तयशुदा रास्तों पर नहीं चलता। अगर आप अपने से छोटे उम्र के लोग को पसंद करते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं तो यह आप दोनों के लिए सबसे खूबसूरत अनुभव बन सकता है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story