Banda News: लूट-खसोट का जरिया बनी आपदा राहत, सर्पदंश के नाम पर कथित खेला, CM से जांच की मांग

Banda News: जदयू नेत्री शालिनी ने कहा है, भ्रष्टाचार का खेल स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की मिलीभगत से खेला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।

Om Tiwari
Published on: 5 Jun 2025 5:38 PM IST
banda news
X

banda news

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ’आपदा राहत’ भी लूट-खसोट का जरिया बन गई है। तमाम सामान्य मौतों और सुसाइड मामलों को सर्पदंश से मृत्यु दर्शाकर राहत राशि डकारी जा रही है। सीबीआई या एसआईटी जांच से सरकारी धन की लूट-खसोट का पर्दाफाश हो सकता है। यह खुलासा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में किया है।

जदयू नेत्री बोलीं- हेल्थ और रेवेन्यू महकमा का संयुक्त खेला

जदयू नेत्री शालिनी ने कहा है, भ्रष्टाचार का खेल स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की मिलीभगत से खेला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। प्रशासनिक हलकों में जिले के ’फाइनेंस मिनिस्टर’ कहे जाने वाले आला अफसर को उन्होंने इस खेल का रेफरी करार दिया है। आरोप लगाया है कि इस आला अफसर की सरपरस्ती में राहत राशि का फर्जीवाड़ा हो रहा है।

फर्जीवाड़े में नकली खून बेचने और काल गर्ल सप्लाई में सिद्धहस्त निजी अस्पताल संचालक की प्रमुख भूमिका

शालिनी के मुताबिक, फर्जीवाड़े में एक निजी अस्पताल संचालक ने प्रमुख भूमिका संभाली हुई है। निजी अस्पताल संचालक नकली रक्त बिक्री से लेकर अधिकारियों को तथाकथित काल गर्ल आपूर्ति आदि करतूतों में सिद्धहस्त माना जाता है। उन्होंने एसआईटी जांच के साथ ही स्वास्थ्य महकमे की आडिट की मांग भी बुलंद की है। देखना होगा कि मुख्यमंत्री स्तर पर उनके पत्र का संज्ञान लिया जाता है या नहीं। और यदि लिया जाता है तो जांच आदि ऐक्शन पर लोगों की नजर रहेगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!