TRENDING TAGS :
Jalaun News: जितेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे कांग्रेस पूर्व विधायक व एक अन्य आरोपी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Jalaun News: इस मामले में विधायक के पुत्र पूर्व बसपा विधायक व उनके दो बेटों सहित चार लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
जालौन जितेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे कांग्रेस पूर्व विधायक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित (photo: social media )
Jalaun News: जालौन क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक व एक अन्य युवक पर इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं इस मामले में विधायक के पुत्र पूर्व बसपा विधायक व उनके दो बेटों सहित चार लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
बताते चलें कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी नितिन कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर सौपकर बताया था कि कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार उसके बेटे बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह पंकज अहिरवार, अजय के दो पुत्र अमन सिंह, राजा सिंह व अमित समेत एक अन्य युवक ने मिलकर 9 अगस्त को उसके पिता की हत्या कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने बीती 14 अगस्त को बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह व उनके पुत्र अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने अजय सिंह के दूसरे बेटे व एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से ही कांग्रेस पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार व अमित बाल्मीकि फरार चल रहे थे। जिसको लेकर पुलिस ने शुक्रवार को फरार चल रहे दोनो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पूर्व विधायक के बेटे ने किया था जुर्म कबूल
पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन सिंह ने पुलिस को बताया था कि मृतक जितेंद्र उसके दादा राम प्रसाद के संपर्क में था। जिसपर वह भरोसा करते थे। उन्होंने अपने विधायल विधा देवी उच्चतर बालिका विद्यालय की चाबी भी जितेंद को दे दी थी। विद्यालय में हो रही छोटी-छोटी बातों की जानकारी जितेंद उनके दादा रामप्रसाद को देता था। जिससे घर मे विवाद की स्तिथि बन जाती थी। बीती 9 अगस्त को उसने अमित के फोन से जितेंद को फोनकरके समझाने के लिए घर बुलाया था। जब वह नहीं माना तो उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे गाड़ी में डालकर बंद पड़े अपने पेट्रोल पम्प पर ले गए। जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की थी। जिसके बाद वह उसे कोंच सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!