Kushinagar News : गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से किसानों में खुशी, योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Kushinagar News : मुख्यमंत्री योगी ने अगेती गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल तय कर किसानों में नई ऊर्जा भर दी, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ ने फैसले का स्वागत किया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 29 Oct 2025 8:15 PM IST
Kushinagar News : गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से किसानों में खुशी, योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला
X

Kushinagar News ( Image From Social Media)

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने की घोषणा 46 लाख गन्ना किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत कुमार सिंह ने बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति रामकोला (खेतान) के चेयरमैन अम्बरीष राव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इससे न केवल गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश के सबसे बड़े उद्योग गन्ना उद्योग को भी स्थिरता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गन्ने का मूल्य न बढ़ने से किसानों में निराशा थी, लेकिन इस बार ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि से किसानों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों किसानों और उनके करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में गन्ना खेती के प्रति किसानों का रुझान घट रहा था, जो चिंता का विषय था, लेकिन मूल्य वृद्धि के चलते अब किसानों में नया जोश और विश्वास लौट आया है। पूरे प्रदेश में गन्ना किसानों के बीच आशा और उत्साह का माहौल है।

गन्ना बुआई की लागत और चीनी मिलों में घट तौल के सवाल पर इंजीनियर सिद्धांत कुमार सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण लागत बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों के लिए राहत का रास्ता खोल दिया है। घट तौल के मामलों में उन्होंने कहा कि यदि ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो तौल काटा बनाने वाली कंपनियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कुशीनगर जनपद के गन्ना समितियों के पदाधिकारियों — अम्बरीष राव (रामकोला खेतान), शांतिश शाही (पंजाब), धनंजय गोविन्दराव (लक्ष्मीगंज), बंटी सिंह (हाटा), समीर सिंह व बबलू सिंह (छितौनी) तथा भाजपा नेता राहुल गोविन्दराव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस किसान हितैषी निर्णय के लिए हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया।फोटो परिचय - रामकोला में प्रेस वार्ता करते सहकारी गन्ना समितियों के अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत कुमार सिंह ।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!