Lucknow news: पूजा स्थलों को कॉरिडोर बनाकर व्यापार बढ़ने के नाम पर सरकार कर रही स्थानीय लोगों का नुकसान

Lucknow news: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में पूजा स्थलों को कॉरिडोर बनाकर पर्यटन स्थल में बदलने वाली तरकीब को अस्था का व्यापार बताया है। अखिलेश ने कहा सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की हैरिटेज बिल्डिंग और इमारतों को चिन्हित करना चाहिए। इन इमारतों को पर्यटन स्थल में बदलकर आय की राह बढ़ानी चाहिए।

Shubham Pratap Singh
Published on: 8 July 2025 6:25 PM IST (Updated on: 8 July 2025 6:44 PM IST)
Lucknow news: पूजा स्थलों को कॉरिडोर बनाकर  व्यापार बढ़ने के नाम पर सरकार कर रही स्थानीय लोगों का नुकसान
X

Lucknow news: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में पूजा स्थलों को कॉरिडोर बनाकर पर्यटन स्थल में बदलने वाली तरकीब को आस्था को व्यापार बनाने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा सरकार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की हैरिटेज बिल्डिंग और इमारतों को चिन्हित करना चाहिए। इन इमारतों को पर्यटन स्थल में बदलकर आय की राह बढ़ानी चाहिए। जबकि यह सरकार सिर्फ आस्था के स्थलों को कॉरिडोर बनाकर वहां से आय की राह बनाना चाह रही है। इस कवायद में कितनों के घर उजड़ते हैं, और कितने लोगों का नुकसान होता है। सरकार उन्हें ना तो संतोषजनक मुआवजा मिलता है, न ही उनकी बात सुनी जा रही है।

अखिलेश ने वृंदावन में कॉरिडोर बनाने की बात पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को आस्था के जरीए व्यापार नहीं बनाना चाहिए। प्रदेश के लोगों के लिए उनकी आस्था सर्वोप्रिय है। लेकिन, इसके बाद भी कॉरिडोर बनाकर मंदिरों के आसपास के घरों को उजाड़ दिया जा रहा हैं। उन्होंने वाराणसी में बनाए गए कशी विश्वनाथ कॉरिडोर को बनाते समय हुए लोगों के नुकसान का उदाहरण दिया। कहा कि जब बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया जा रहा था, तो पूरे प्रदेश ने देखा कि किस प्रकार छोटे मंदिरों से लेकर लोगों के घर और आसपास की दुकानों को उजाड़ा गया। इसके बाद इन लोगों को सही मुआवजा भी नहीं दिया गया। अफसरों ने सरकार की श्रेय पर खुलकर मनमानी करी। अब सरकार वृंदावन में कॉरिडोर बनाने की बात कर रही है। मुझे पूरा य​कीन है की सरकार यही तरीका यहां भी अपनाएगी और फिर लोगों को बेघर किया जाएगा।

अयोध्या में भी हुआ था यही हाल

सपा मुखिया ने कहा कि जब अयोध्या में शहर का विस्तार किया जा रहा था। शहर में सड़क का चौड़िकरण किया जा रहा था, तब सबको पता है लोगों के घरों को कैसे सरकार ने अपने कबजे में लेकर तोड़ दिया ​था। कहीं मुआवजा ही नहीं मिला तो जहां मिला भी वहां भी आधा अधूरा ही रहा। लोगों को नए स्थान पर समय से नहीं भेजा गया। लोग दर-दर भटकते रहे। लेकिन, अधिकारियों ने सरकार की श्रेय पर खुल कर मनमानी करी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!