Lucknow News: लखनऊ में काकोरी क्रांति के 100 वर्ष: राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजा शहीद स्मारक

Lucknow News: लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक पर काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्र सेविका समिति ने राष्ट्रकांति स्वरप्रवाह कार्यक्रम आयोजित किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 7 Sept 2025 8:40 PM IST
100 years of Kakori Revolution in Lucknow: Gonja Shaheed Memorial with patriotic songs
X

लखनऊ में काकोरी क्रांति के 100 वर्ष: राष्ट्रभक्ति गीतों से गूंजा शहीद स्मारक (Photo- Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ राष्ट्र सेविका समिति, लखनऊ विभाग के द्वारा रविवार को काकोरी शहीद स्मारक पर ‘राष्ट्रकांति स्वरप्रवाह कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की सेविकाओं के द्वारा सामूहिक राष्ट्रभक्ति गीत एवं वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ विभाग की 20 शाखाओं तथा 8 मिलन द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रख्यात कथक नृत्यांगना एवं गिनीज विश्व रिकॉर्ड धारक सोनी चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Photo- Newstrack

कार्यक्रम की शुरुआत काकोरी क्रांति के सभी क्रांतिकारियों तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। तद्पश्चात सेविका बहनों के द्वारा सामूहिक गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल की सदस्य अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका वंदना मिश्रा तथा समिति की प्रांत संपर्क टोली की सदस्य पूजा श्रीवास्तव ने गायन प्रतियोगिता की विजेता बहनों के नाम की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लखनऊ पूरब भाग का ऊषा चेतना कुंज, दूसरे स्थान पर धनवंतरि नगर की विद्या शाखा तथा तृतीय स्थान पर दीनदयाल नगर की मणिकर्णिका शाखा रही।

Photo- Newstrack

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनी चौरसिया ने कहा कि काकोरी क्रांति के माध्यम से इस देश के वीर जवानों ने जो शौर्य दिखाया था, उसी के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की चेतना का जागरण इस देश के हजारों लाखों क्रांतिकारियों ने वतन के लिए अपने प्राण न्योछावर करके किया था।

देश की प्रख्यात समाजसेविका तथा शिक्षाविद चित्रलेखा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति का जन्म महत्वपूर्ण नहीं होता, उसकी मृत्यु महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि हम कैसे जिये, इसका निर्णय हमारे जाने के बाद होता है। प्रांत कार्यवाहिका यशोधरा ने कहा कि आज भी इस शहीद स्मारक में मौजूद पेड़ों की पत्तियों से राष्ट्रभक्ति की खुशबू आती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवतियों और महिलाओं के मानस में राष्ट्रप्रेम की लौ जलाने का कार्यकिया गया है।

Photo- Newstrack

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संचालिका रत्नम जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्र प्रचारिका शशि जी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति जी, विभाग सह संपर्क प्रमुख तृप्ति जी, विभाग सह सेवा प्रमुख सीमा सिंह जी, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की सदस्य नीरज जी समेत लगभग 800 बहनें उपस्थित रहीं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!