TRENDING TAGS :
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय को फिर से किसानों ने घेरा, पशु जब्ती का विरोध, कार्यालय के बाहर जलाया चूल्हा
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के बाहर एक बार फिर किसानों ने पशु जब्ती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। चूल्हा जलाकर महापंचायत की गई और प्रशासन से दोपहर 3 बजे तक मांगें पूरी करने की चेतावनी दी गई।
Lucknow News ( Photo- Newstrack)
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के बाहर बुधवार को एक बार फिर किसान जमा होकर प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मुख्यालय का घेराव करके मांगों को लेकर महापंचायत का कर रहे है। नगर निगम प्रशासन ने मुख्यालय के मुख्य द्वार पहले ही ताला लगा दिया था, जिसके बाद किसानों ने सड़क पर ही महा पंचायत शुरू कर दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कानून व्यवस्था के लिए तैनात की गई है।
पशु जब्ती के विरोध में महापंचायत
यह प्रदर्शन नगर निगम द्वारा किसानों के पशुओं को जब्त करने के खिलाफ है। किसानों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी मनमाने ढंग से उनके पशुओं को पकड़ रहे हैं। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि उनके जब्त किए जानवरों को तुरंत रिहा किया जाए। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने बरावन कला में गाय के बछड़े की पिटाई से मौत हो गई थी। उस कर्मचारी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएं।
दोपहर 3 बजे तक मांगें पूरी की जाएं
महापंचायत में शामिल किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक स्वर में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। उसके लिए नगर निगम मुख्यालय के बाहर किसानों ने चूल्हा जलाया है। बता दे कि कुछ दिन पहले भी किसानों ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जानवरों को छोड़ने की मांग की थी। महापंचायत के दौरान बीकेयू जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा अगर दोपहर 3 बजे तक मांगें पूरी नहीं होती हैं।
नगर निगम कर रहा सौतेला व्यवहार
किसान सीधे नगर निगम मुख्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान समस्याओं का समाधान चाहते हैं, इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। नगर निगम प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, उनकी आजीविका को खतरे में डाल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम मुख्यालय के आसपास क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो रखा है। यह घटना दर्शाती है कि पशुओं की जब्ती और नगर निगम कर्मचारियों के कथित दुर्व्यवहार को लेकर किसानों में गुस्सा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



