Meerut News: कांग्रेस में अनुशासन: शमशाद महागीर 6 साल के लिए निष्कासित

Meerut News: महानगर कांग्रेस महासचिव शमशाद महागीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए निष्कासित किया गया, अनुशासन और संगठन की गरिमा को बनाए रखने हेतु

Sushil Kumar
Published on: 15 Oct 2025 7:58 PM IST
Meerut News: कांग्रेस में अनुशासन: शमशाद महागीर 6 साल के लिए निष्कासित
X

कांग्रेस में अनुशासन  (photo: social media )

Meerut News: मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी में बुधवार को बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया। पार्टी के महासचिव शमशाद महागीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा अनुशासन समिति की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से की गई।

कांग्रेस के शहर प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा आधारित और अनुशासित संगठन है, जहाँ संगठन की मर्यादाओं और नियमों का पालन प्रत्येक सदस्य के लिए सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता, अनुशासन और गरिमा को किसी भी कीमत पर क्षति नहीं पहुँचने दी जाएगी।

वर्मा ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्यों और अनुशासनहीन आचरण पर कठोर रुख अपनाते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि संगठन के भीतर अनुशासन और निष्ठा का संदेश जाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में स्थान उन्हीं के लिए है जो पार्टी की विचारधारा, संगठन और नेतृत्व के प्रति निष्ठावान हों। विरोधी गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय पार्टी की गरिमा और संगठनात्मक एकता को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। निष्कासन से संबंधित सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष को भेज दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में शमशाद महागीर के आचरण और गतिविधियों को लेकर संगठन के भीतर असंतोष था। अनुशासन समिति की रिपोर्ट आने के बाद उच्च स्तर पर कार्रवाई को मंजूरी दी गई।

कांग्रेस के इस कदम को पार्टी में अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!