TRENDING TAGS :
Meerut News: 63 वर्षीय ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Meerut News: थाना खरखौदा में दर्ज मामला, पुलिस टीम ने अभियान में आरोपी को धर दबोचा
मेरठ में 63 वर्षीय ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म (photo: social media )
Meerut News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में थाना खरखौदा पुलिस ने अपनी पुत्रवधू से दुष्कर्म करने वाले 63 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत रविवार देर रात की गई।
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 25 अगस्त 2025 की रात आरोपी ने अपनी पुत्रवधू के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना खरखौदा में मुकदमा संख्या 192/25 धारा 64/351(2)/351(3)/115(2)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिससे पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।
घर से गिरफ्तार कर लिया
मुखबिर से मिली सूचना पर 31 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर पुलिस टीम ने आरोपी मुसद्दीलाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम नयागांव, थाना खरखौदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक रोहित शर्मा और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पति ने भी अपने पिता का ही पक्ष लिया
थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 10 साल पहले उसने अपनी दो बेटियों का विवाह खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में किया था। छोटी बेटी की मानसिक स्थिति कुछ कमजोर है। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। छोटी बेटी तीन बच्चों के साथ अपने ससुर के पास गांव में ही रहती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुर पुत्रवधू के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी तो पति ने भी अपने पिता का ही पक्ष लिया।
पीड़िता ने शुक्रवार को मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पिता व अन्य लोग गांव पहुंचे। विवाहिता के ससुर व पति ने उसके पिता सहित उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने बेटी के ससुर और पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!