योगी सरकार ने रचा इतिहास, पौधरोपण महाभियान-2025 में एक दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण

UP News: उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महाभियान और 'एक पेड़ गुरु के नाम' की धूम

Newstrack          -         Network
Published on: 4 Sept 2025 2:00 PM IST
योगी सरकार ने रचा इतिहास, पौधरोपण महाभियान-2025 में एक दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण
X

UP tree plantation 2025

UP News: एक ओर योगी सरकार ने पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत एक ही दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, तो दूसरी ओर इस वर्ष भी कई विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। इन विशिष्ट वनों की शुरुआत एकलव्य वन से हुई। इसके साथ ही ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत विशेष आयोजन भी किया जाएगा।

शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर सभी वन प्रभागों में गुरुजनों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में कुकरैल वन क्षेत्र में वन विभाग के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान अधिकारी पौधरोपण में भाग लेंगे।

योगी सरकार ने रचा कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक नया इतिहास रच दिया है।‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम के अंतर्गत 9 जुलाई (बुधवार) को पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 37,21,40,925 पौधे लगाए गए। यह संख्या सरकार द्वारा तय किए गए 37 करोड़ के लक्ष्य से 21,40,925 अधिक है।मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या से अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने इसी दिन आजमगढ़ और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया।

‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान

लखनऊ के प्रभागीय वन अधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि शिक्षक दिवस पर कुकरैल स्थित स्मृति वाटिका में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। यहां भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे। इन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे।

वहीं, वाराणसी की प्रभागीय वन अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी (बीएचयू) परिसर में भी 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।

पौधरोपण महाभियान-2025 में स्थापित विशिष्ट वन

मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरुजनों के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष निम्नलिखित विशिष्ट वन भी स्थापित किए गए हैं

2025 में स्थापित विशिष्ट वन और अन्य कार्यक्रम:

एकलव्य वन

ऑक्सी वन

शक्ति वन

त्रिवेणी वन

अटल वन

सहजन भंडारा

गोपाल वन

एकता वन

पवित्र धारा पौधरोपण

औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण (संकल्प गोष्ठी सहित)

भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका)

शौर्य/सिंदूर वन

एक पेड़ गुरु के नाम

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!