छिड़ने जा रही है 'जंग'! चीन का 'सबसे खतरनाक' युद्धपोत पहुंचा ताइवान के दरवाजे पर, दुनियाभर की नजरें टिकीं

China Taiwan tension: यह घटना ऐसे वक़्त में सामने आई है जब ताइवान 9 जुलाई से अपने सबसे बड़े वार्षिक सैन्य अभ्यास 'हान कुआंग' की तैयारी में जुटा हुआ है।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 July 2025 12:22 PM IST
China Taiwan tension
X

China Taiwan tension (photo credit: social media)

China Taiwan tension: ताइवान और चीन के बीच एक बार फिर तनाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का एक युद्धपोत ताइवान के बेहद करीब देखा गया है, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना और अधिक बढ़ते नज़र आ रही है। यह घटना ऐसे वक़्त में सामने आई है जब ताइवान 9 जुलाई से अपने सबसे बड़े वार्षिक सैन्य अभ्यास 'हान कुआंग' की तैयारी में जुटा हुआ है।

चीन का जहाज ताइवान के बेहद करीब देखा गया...

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, PLA का टाइप 072A टैंक लैंडिंग जहाज को हाल ही में ताइवान के कीलुंग शहर के उत्तर-पूर्व में मात्र 60 समुद्री मील की दूरी पर देखा गया। कीलुंग ताइवान का एक प्रमुख नौसैनिक अड्डा और राजधानी ताइपे की समुद्री सुरक्षा का महत्वपूर्ण द्वार माना जाता है।

ताइवान की नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ चिउ चुन-जंग ने बताया कि यह चीनी जहाज ताइवान की सीमा में प्रवेश कर चुका था और द्वीप के अहम बुनियादी ढांचे के लिए बड़ा संकट बन सकता है। उन्होंने कहा कि ताइवान की नौसेना ने विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में निगरानी और खुफिया जानकारी इकठ्ठा करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकें तैनात कर दी हैं, ताकि किसी भी बड़े खतरे के उजागर होने पर तत्काल जवाब दिया जा सके।

PLA ने किया 'ग्रे-जोन' को पार

चिउ ने यह भी बताया कि चीन केवल जहाज नहीं भेज रहा, बल्कि जासूसी और समुद्री मार्गों की जानकारी एकत्रित करने जैसी गतिविधियों में भी बहुत एक्टिव है। PLA की इस कदम को 'ग्रे-जोन' पार करना कहा जा रहा है, यानी बिना सीधी लड़ाई के तनाव बढ़ाने का प्रयास।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की यह हरकत ताइवान के 'हान कुआंग अभ्यास' से ठीक पहले की गई है, जिसमें इस बार 22 हजार से ज्यादा रिजर्व सैनिक भाग लेंगे। यह अभ्यास 10 दिनों तक चलेगा और इसमें आम नागरिकों को भी युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी प्रदान की जाएगी। इसमें सायरन अलर्ट, सुरक्षित स्थानों की जानकारी और हमले की स्थिति में प्रतिक्रिया जैसे लाइव ड्रिल्स शामिल होंगी।

इससे पहले भी चीन ने की हैं हरकतें

बता दे, यह पहली बार नहीं है जब चीन ने 'हान कुआंग' अभ्यास से पहले ऐसा कदम उठाया है। पिछले साल भी दो टाइप 072A जहाज ताइवान के हुआलियन शहर के तट के पास नज़र आये थे। ताइवान और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मुताबिक, यह घटनाक्रम ताइवान की सुरक्षा के लिए बड़ा संकेत हो सकता है और आने वाले दिनों में चीन-ताइवान संबंधों में और तल्खी देखी जा सकती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!