Jhansi News: मथुरा रेल हादसा: दिल्ली-भोपाल रुट प्रभावित वंदेभारत, गतिमान समेत कई गाड़ियां निरस्त

Jhansi News: मथुरा के पास मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-आगरा रेल मार्ग बाधित हो गया। इससे वंदे भारत, गतिमान और शताब्दी समेत कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 22 Oct 2025 4:37 PM IST
Jhansi News: मथुरा रेल हादसा: दिल्ली-भोपाल रुट प्रभावित वंदेभारत, गतिमान समेत कई गाड़ियां निरस्त
X

Jhansi News

Jhansi News: दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर मथुरा के पास मालगाड़ी के बारह डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दिल्ली-आगरा रेलमार्ग अवरुद्ध होने से झांसी आने वाली वंदे भारत, गतिमान समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई। त्योहार पर हुए हादसे से यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। घर आने जाने वाले लोगों के सामने आवागमन को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

बताते है कि बीती शाम दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी के बारह डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे अप-डाउन रेलमार्ग बंद हो गया। हादसे का असर झांसी आने वाली प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ा है। बुधवार झांसी आने वाली 22470-22469 खजुराहो वंदे भारत, 12002-12001 शताब्दी एक्सप्रेस, 12280-12279 ताज एक्सप्रेस, 12050-12049 गतिमान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इसके साथ ही कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है। गाड़ियां रद्द होने के कारण त्योहार से वापस लौटने वाले यात्रियों को परेशान हो रही है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा में हुए हादसे के कारण गाड़िया निरस्त की गई है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!